

जालंधर: महानगर में आज सुबह एक दुकानदार का चाकू घोंपकर कत्ल कर दिया गया। यह वारदात बस्ती गुंजा के लंबे बाजार में हुई। वीके इलेक्ट्रिकल के पास किरयाना दुकान चलाने वाला दुकानदार आज सुबह दुकान खोल कर बैठा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने चाकू घोंप कर उसका कत्ल कर दिया। वारदात के बाद दुकान में चारो ओर खून ही खून बिखरा हुआ है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस बाजार में नशेड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। बस्ती गुंजा में सुबह-शाम नशे का कारोबार हो रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।


