भाजपा की केंद्र सरकार ने हर भारतीय की आशाओं के अनुरूप नीतियां बनाकर उन्हें धरातल पर किया लागू,भाजपा का पूरे देश में जनाधार मजबूत करने में निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं का अहम योगदान:- विजय रुपाणी

जालंधर, 5 जनवरी (विष्णु):भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी व सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना ने पंजाब प्रदेश के सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों के साथ लोकचुनाव की तैयारियों संबंधी विस्तृत विचार-विमर्श किया व चुनावी रणनीति बनाने के लिए सुझाव भी लिए।विजय रुपाणी ने इस अवसर पर मोर्चों, प्रकोष्ठों आदि के  पदाधिकारियों से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विशेष कर जरूरतमंदों में प्रचार और जागरूकता सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि हमें इन उपलब्धियों को जालंधर लोकसभा क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने हर भारतीय की आशाओं के अनुरूप नीतियां बनाई और उन्हें धरातल पर लागू किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने राष्ट्रहित्त में एतिहासिक फैसले लेते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को निरस्त कर भारत को एक किया, अंतरिक्ष में सैकड़ों सैटेलाईट भेज कर नया इतिहास रचा, अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण करके हर भारतीय की आकांक्षाओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते ही आज पूरे भारत के सामान्य नागरिक को मामूली राशि से दुर्घटना और जीवन बीमा प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा सीट जीतना हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है और इसके लिए हमें हर एक बूथ पर मजबूती के साथ मेहनत करके जीत प्राप्त करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज देश में पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है और इसी का नतीजा है कि पूरा देश मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुकता के साथ तैयार बैठा है। विजय रुपाणी ने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और उसके लिए हम सभी को आज से ही यह संकल्प लेना होगा।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, परमिंदर सिंह बराड़, दयाल सोढ़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, जिला प्रभारी संजीव खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष जयइंद्र कौर, अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एस.आर. लद्दड़, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह बोनी, अल्पसंख्यक मोर्चे पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष थॉमस मसीह आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला मीडिया इंचार्ज तरूण कुमार,अमरजीत सिंह गोल्डी,पूर्व भाजपा देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी,रवि महिंद्रु,जिला उपाध्यक्ष अश्विनी भंडारी, दविंदर कालिया,मनीष विज,जिला सचिव शाम शर्मा, मीनू शर्मा,जिला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा और सनी शर्मा,दिनेश मल्होत्रा,जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपूत,मोर्चा महामंत्री शमा चौहान, प्रवीण भारती,भाजपा नेत्री सुनैना शर्मा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज जुल्का,प्रदेश एससी मोर्चा उपाध्यक्ष रोबिन सांपला,जिला आई टी सैल अध्यक्ष दीपाली बागड़िया,महेंद्र भगत, बीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कश्यप पुनीत शुक्ला,मंडल अध्यक्षों में राजेश कुमार मल्होत्रा, कुलवंत शर्मा ,आशीष सहगल, राकेश शर्मा ,संदीप कुमार, प्रदीप कपानिया,मनीष बल,शिव दर्शन अब्बी,आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *