विधायक रमन अरोड़ा के निवास स्थान पहुँचे सी एम स.भगंवत मान की बहन मनप्रीत कौर, दी लोहड़ी व माघी की बधाई.

जालंधर :-जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा के घर अशोक नगर में वीरवार दोपहर को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर पति स.त्रिलोक सिंह के साथ पहुंची।इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा के परिवारिक सदस्य राजन अरोड़ा, साक्षी अरोड़ा, गीता अरोड़ा, राज कुमार अरोड़ा, राजू मदान, ऊर्जा मदान, राधिका मदान, गौरव मदान व सुरिंदर खन्ना ने मनप्रीत कौर और उनके पति स.त्रिलोक सिंह का अरोड़ा परिवार के घर पहुंचने पर भव्य स्वागत फूलों का गुलदस्ता दे करके किया।इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर ने कहा कि अरोड़ा परिवार के साथ मेरा पारिवारिक संबंध  है। और मैं अपने पति के साथ अरोड़ा परिवार के घर अशोक नगर में उनके निवास स्थान पर नए साल व लोहड़ी-माघी की बधाई देने विधायक रमन अरोड़ा को उनके निवास स्थान पर आई हूं।मनप्रीत कौर ने कहा कि जालंधर के अशोक नगर में अपने भाई विधायक रमन अरोड़ा के घर आई हू। विधायक रमन अरोड़ा के घर पर मेरी तीसरी निजी फेरी है। उसी संबंध के तहत में अरोड़ा परिवार के घर पर आई हूं।इस दौरान स.त्रिलोक सिंह ने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा एक अच्छे इंसान है, वह हमेशा सभी के दुःख सुख में शामिल होते है। उन्होंने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा धर्म के राह पर चल कर दूसरों को भी धर्म के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे है, क्युंकि वह ख़ुद भी बालाजी के परम भक्त है।
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा के परिवारिक सदस्यों ने मनप्रीत कौर व उनके पति को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर आप वॉलिंटियर, बलबीर सिंह (बिट्टू), दीपक कुमार, निखिल अरोड़ा, हनी भाटिया, शमशेर सिंह (खैरा), प्रवीन पलवान, अमरदीप संदल (कीनू), लगनदीप सिंह, हैप्पी  बडिंग, गौरव अरोड़ा एवं राहुल बाहरी, महेश मखीजा, बिट्टू बजाज, अनुकरण नंद,  शिवम मदान भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *