55 तोले सोना व 50 हजार कैश चोरी कर ले गए चोर, वारदात का पता लगने पर पीड़िता का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

जालंधर 23 जनवरी (विष्णु) थाना-3 के अंतर्गत आते किशनपुरा के पास स्थित न्यू लक्ष्मीपूरा में एक घर से चोर 55 तोले सोने के गहने व 50 हजार कैश चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता बुधवार की रात को परिवार को पता लगा। इसके बाद पीड़िता ने शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम पर दी थी। इसके बाद थाना-3 की पुलिस जांच के लिए मौके पर  पहुंच गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
 पीड़ित राज कुमार ने बताया की वह गेटवाल की फैक्ट्री चलाते है। रविवार की रात को उनकी पत्नी रिश्तेदारों के साथ वृन्दावन चली गई थी। इसके बाद वह घर में अकेले थे। इसलिए ऊपर कमरे में नहीं गए जहां पर सारा सामान पड़ा हुआ था। उसने बताया कि वह रोजाना नीचे से ही अपने काम के लिए चले जाते थे। बुधवार दोपहर को जब उनकी पत्नी वापस आई। इसके बाद वह जब रात को ऊपर कमरे में गए तो देखा कि स्टोर में पड़ी अलमारी के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में से कैश व सोने के गहने गायब थे। पीड़ित ने बताया कि उनके घर में करीब 55 तोले सोने के गहने और 50 हजार के करीब कैश था। जो वहां से चोरी हो चुका था। उसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की शिकायत दे दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *