श्री राम सेना ने डीबीए के नवनियुक्त प्रधान व सेक्रेटरी को दी बधाई

जालंधर: श्री राम सेना संगठन (रजि.) की ओर से जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) जालंधर के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट रतन दुआ एवं नवनियुक्त सेक्रेटरी एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद को पदभार संभालने पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन एडवोकेट मुनीश सहगल एवं उप चेयरमैन गुरप्रीत वधावन (रॉकी) ने डीबीए के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट रतन दुआ का मुंह मीठा करवाकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं, संगठन के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट सचिन शारदा ने नवनियुक्त सेक्रेटरी एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद का मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस मौके पर चेयरमैन एडवोकेट मुनीश सहगल, उप चेयरमैन गुरप्रीत वधावन (रॉकी), अरविंद अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट सचिन शारदा, उप प्रधान दीपक कुमार, उप प्रधान हिमांशु मेहता, एडवोकेट अशोक सोनिक, सेक्रेटरी अमित पटेल, सेक्रेटरी एडवोकेट ऋषभ भाटिया, चीफ एडवाइजर सोनू पांडेय, एडवाइजर बलवंत सिंह, एडवोकेट शुभम शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने डीबीए के नवनियुक्त प्रधान एवं सेक्रेटरी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस पर एडवोकेट रतन दुआ एवं एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद ने श्री राम सेना संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *