

जालंधर:- शिरोमणि अकाली दल के प्रधान को लेकर आज अमृतसर साहिब में चुनाव रखा गया था। जहां पर एक डेलीगेट की तरफ से चुनाव करवाया गया। इस चुनाव में कार्यकर्ताओं की तरफ से वोट डालकर प्रधान को चुना था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट डालकर सुखबीर सिंह बादल को दोबारा से अपनी पार्टी का प्रधान चुना है। दोबारा पार्टी का प्रधान बनने पर बिल्ला ठेकेदार की तरफ से सुखबीर सिंह बादल को बधाई दी गई है। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने ही पहले काम किया था। आगे भी पंथ और पंजाब का विकास है शिरोमणि अकाली दल ही करेगी। शिरोमणि अकाली दल का नेतृत्व सिर्फ सुखबीर सिंह बादल ही अच्छे तरीके से कर सकते हैं। उनके नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल अपने विकास के साथ-साथ पंजाब के लोगों का भी विकास करेगी। वही पंथ की भी आवाज ऊंचा करेगी।


