

जालंधर 13 अगस्त (विष्णु) आज प्रवासी नेपाली संघ भारत नगर समिति जालंधर द्वारा संचालित महिला विभाग जालंधर कि बैठक देस भगत यादगारहाल में सम्पन्न हुआ,इस
बैठक में आगामी 17 अगस्त को देस भगत यादगा हाल में नेपाली महिला का महान् पर्व तिज का त्यौहार बड़ी धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
जिसमें नेपाली महिलाऐ व नेपाली बालकलाकार नेपाली संस्कृति में आधारित सभ्यचारक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
उक्त बैठक कि अध्यक्षता महिला विभाग जालंधर कि प्रमुख कमला कुंवर ने और संचालन उप-प्रमुख पुर्णिमा सूनार ने कि। बैठक में संस्था केन्द्रीय समिति, राज्य समिति और नगर समिति के कार्यकर्ता और ने हिस्सा लिया।

