



जालंधर, 19 सितम्बर (विष्णु) भगवान वाल्मीकि महाराज जी के पावन प्रकट दिवस के अवसर पर सिटी वाल्मीकि सभा (रजि.) की ओर से 6 अक्टूबर 2025 को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा श्री राम चौक, कम्पनी बाग, जालंधर से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुज़रेगी।
सिटी वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि महाराज जी की विशाल शोभा यात्रा के लिए दिए गए निमंत्रण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन श्री रमनीक सिंह रंधावा ने कहा कि उनके लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि वे इस पावन अवसर का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज जी ने संपूर्ण मानव जाति को सत्य और समानता का संदेश दिया था। समाज में एकता, सहयोग और प्रेम की जो प्रेरणा भगवान वाल्मीकि महाराज जी ने दी, वह हर युग के लिए प्रासंगिक है।
श्री रंधावा ने सिटी वाल्मीकि सभा का धन्यवाद किया और शहरवासियों से अपील की कि वे शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी के उपदेशों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
![]()






