कृपा करो हम पर श्यामसुंदर हे भक्त वत्सल कहाने वाले संकीर्तन से झूमे सेंटर टाऊन निवासी

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से प्रभात फेरी की श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए प्रभात फेरी का शुभ आरंभ गोविंद शर्मा के निवास स्थान से किया गया संकीर्तन की शुरुआत मंगलाचरण,गुरु वंदना, वैष्णव वंदना, और पंचतत्व से सनी दुआ, गौरव कोहली, गोबिंद शर्मा, राकेश मग्गो, बॉबी मेहता ने की प्रभातफेरी सेंटर टाऊन की गलियों में परिक्रमा करते हुए सेंटर टाऊन स्थित गीता मंदिर, पुसरी परिवार, बंटी आहुजा के निवास पर गई जहां पर सभी मोहल्ला निवासियों ने पुष्प वर्षा और चुनरी भेंट कर के भक्तों का स्वागत किया निमाई प्रभु ने गौर हरि जय गौर हरि प्रवेश प्रभु ने हरि जी तुम बड़े दयालु हो, आकाश मल्होत्रा ने रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम, श्री राम जय राम जय जय राम का संकीर्तन करते हुए सभी भक्तों को नृत्य करने पर विवश कर दिया कुलदीप मेहता ने राम राघव, राम राघव, रक्षमाम के साथ साथ हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए संकीर्तन की सभा को विश्राम दिया इस अवसर पर आकाश मल्होत्रा, दीपक शर्मा, वासु नागपाल, हर्ष शर्मा, यांकिल्ल कोहली, विपुल सिसोदिया, आदित्य मग्गो, गोबिंद शर्मा, राघव धीर, गौरव कोहली, कुलदीप मेहता, सनी दुआ, नीरज कोहली,अश्वनी कुमार,कुमार जी ,सोनू अरोड़ा,संदीप शर्मा ,शरू चौधरी,सोनिया शर्मा ,सोनिया अरोड़ा ,पायल ,नंदनी गुप्ता ,    शरणजीत कौर,अंजू ,नीलम,      अंजिला मरवाहा,सोनिया,कमलजीत कौर, सीमा कोहली, रितु कोहली, काव्या कपूर, नीतिका, संध्या पुरी के साथ साथ और भी भक्तजन इस शुभ मंगल प्रभातफेरी में शामिल हुए

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *