महाप्रभु जी के उत्सव का दिया निमंत्रण – सनी दुआ

श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से और श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल की तरफ से होने जा रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभ निमंत्रण जालंधर शहर के महापौर श्री वनीत धीर जी को दिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ 27 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक किला मोहल्ला की श्री राम चौक ग्राउंड में होगा श्री चैतन्य महाप्रभु जी का प्रकट उत्सव होली वाले दिन बहुत ही उत्साह पूर्वक होगा और होली वाले दिन श्री चैतन्य महाप्रभु जी का शाम को महा अभिषेक और आरती देखने योग्य होगी इस कार्यक्रम में प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था की गई है और 27 फरवरी को सुबह 5:30 बजे से लेकर 7:30 बजे तक एक प्रभातफेरी का कार्यक्रम होगा और 28 फरवरी को एक विशाल नगर संकीर्तन किला मोहल्ला, लाल बाजार, जग्गू चौक, टांडा रोड से होता हुआ श्री देवी तालाब मंदिर से होकर किला मोहल्ला में ही सम्पन्न होगा इस अवसर पर सनी दुआ, जगन्नाथ प्रभु, यानकील कोहली, हर्ष शर्मा, की तरफ से पार्षद पति सौरभ सेठ, कांग्रेस नेता राज कुमार राजू, सुनील अरोड़ा टीटू, प्रदीप पिंदा को भी निमंत्रण दिया गया और शहर के मेयर साहब आदरणीय श्री वनीत धीर जी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी ली और बढ़चढ कर सहयोग देने का वायदा भी किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *