पंजाब का गौरव हैं तरुण चुघ, राष्ट्रीय जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर दी बधाई

जालंधर। जालंधर के युवा भाजपा नेता एवं एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने अपने साथियों सहित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेता तरुण चुघ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने चुघ को मिले नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने कहा कि पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चुघ को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान केवल एक नेता का नहीं, बल्कि पंजाब भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि तरुण चुघ के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता से भाजपा को नई मजबूती मिलेगी। उनका मार्गदर्शन पंजाब समेत देशभर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
त्रेहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। ऐसे समय में पंजाब से वरिष्ठ नेता को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए सम्मान की बात है।
उन्होंने विश्वास जताया कि तरुण चुघ के नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और पंजाब में पार्टी का जनाधार एवं संगठनात्मक विस्तार और मजबूत होगा। इस अवसर पर त्रेहन ने उनके सफल कार्यकाल की कामना भी की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *