


जालंधर, 11 सितंबर (विष्णु): तेज-तर्रार अधिवक्ता एवं युवा नेता एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने शुक्रवार सायंकाल जालंधर हवेली में पूजनीय गुरु श्री कुमार स्वामी जी एवं गुरु माँ जी के पावन दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने कहा कि गुरुजनों का सान्निध्य व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच और सेवा भावना को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों से प्राप्त मार्गदर्शन और आशीर्वाद उन्हें समाज एवं जनहित के कार्यों के लिए और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि गुरु चरणों में बिताया समय उनके लिए अत्यंत आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी रहा। इस पावन अवसर पर प्राप्त आशीर्वाद उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने गुरु श्री कुमार स्वामी जी एवं गुरु माँ जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी के सुख, शांति एवं कल्याण की कामना की।
![]()
