



जालंधर:- इनोसेंट हार्ट स्कूल (C.J.R. शाखा) के होनहार छात्र श्रेयान्श जैन ने शतरंज के क्षेत्र में विद्यालय, शहर और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। उनका चयन 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स (SGFI) – चेस अंडर-14 बॉयज़ चैंपियनशिप 2025–26 के लिए हुआ है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आगामी दिनों में रांची, झारखंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें श्रेयान्श जैन पंजाब राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह उपलब्धि न केवल श्रेयान्श जैन के लिए, बल्कि जालंधर शहर, विद्यालय, समस्त जैन समाज एवं उनके परिवार के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है। एसजीएफआई के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर चयन को खेल जगत में एक प्रतिष्ठित उपलब्धि माना जाता है।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनुप बोहरी, प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली मनोचा, चेस कोच श्री चंद्रेश बक्शी, क्लास इंचार्ज श्रीमती शालिनी तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने श्रेयान्श जैन को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्रेयान्श जैन की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है।
![]()






