नगर निगम की नाक के नीचे बन गए शोरूम! शेर सिंह कॉलोनी में अवैध निर्माण से मचा हड़कंप

जालंधर, 20 सितंबर (विष्णु): पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के दावों के बीच जालंधर में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। जालंधर वेस्ट क्षेत्र की शेर सिंह कॉलोनी में नहर के साथ कथित तौर पर बिना मंजूरी के पांच शोरूम बनाए जाने की बात सामने आई है।
स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर एक बड़ा शोरूम बनकर तैयार हो चुका है, जबकि उसके साथ ही चार अन्य शोरूम का निर्माण भी जारी है और इनके लेंटर डालने की तैयारी की जा रही है। आरोप है कि संबंधित निर्माण के लिए नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच से आवश्यक अनुमति ली गई है या नहीं, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
इतने बड़े स्तर पर निर्माण कार्य जारी रहने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण नियमों के विपरीत हो रहा है तो संबंधित अधिकारियों को मौके की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं, पूरे मामले में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि निर्माण अवैध है तो इसे समय रहते क्यों नहीं रोका गया। हालांकि, निर्माण को लेकर नगर निगम की ओर से आधिकारिक स्थिति सामने आना अभी बाकी है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मामले की जांच करवाकर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि शोरूम निर्माण के लिए आवश्यक नक्शे और मंजूरियां ली गई हैं या नहीं। साथ ही यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *