पूज्यपाद सिद्धांती महाराज के अनुगत में निकला भव्य नगर संकीर्तन हरि बोल के जयकारों से गूंजा मोहल्ला गोबिंदगढ़, भक्तों ने किया नृत्य

जालंधर (विष्णु): श्री राधा माधव भागवत प्रचार समिति की ओर से सत्यनारायण मंदिर से विशाल एवं भव्य नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। नगर संकीर्तन का शुभारंभ पूज्यपाद भक्ति वेदांत सिद्धांती महाराज ने गुरु वंदना, वैष्णव वंदना एवं पंचतत्व वंदना के साथ किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ भगवान श्री राधा-कृष्ण का गुणगान किया।
नगर संकीर्तन के दौरान धीरू पांडे ने “जय दाऊ, जय दाऊ, राधे-राधे राधे, जय-जय-जय श्री राधे”, कुलदीप मेहता ने “राधे-राधे गोविंद, गोविंद राधे”, राजन शर्मा ने “जय-जय गोपाला, गोपाला, मुरली मनोहर नंदलाला” तथा सनी दुआ ने “कृपामयी, करुणामयी, मेरी दयामयी राधे” का संकीर्तन किया। शाम सुंदर प्रभु ने हरे कृष्ण महामंत्र का जोरदार संकीर्तन करवाया, जिस पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नृत्य करते नजर आए।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन पूज्यपाद गुरुदेव भक्ति विज्ञान भारती महाराज के 100वें जन्म शताब्दी उत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। धीरज सेठी ने कहा कि गुरुदेव की जन्म शताब्दी का यह पावन उत्सव सभी भक्तों के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का अवसर है। वहीं सनी दुआ ने कहा कि पूज्यपाद सिद्धांती महाराज के अनुगत में निकले इस नगर संकीर्तन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
नगर संकीर्तन सत्यनारायण मंदिर से शुरू होकर रेलवे रोड स्थित श्री गोपीनाथ गौड़ीय मठ पहुंचा। यहां मठ के रक्षक पूज्यपाद श्रुति महाराज ने पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया तथा सभी को माला पहनाकर सम्मानित किया। ठाकुर जी को भोग निवेदन करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए खीर एवं जल की व्यवस्था भी की गई।
इसके बाद नगर संकीर्तन शर्मा मार्केट, मोहल्ला गोबिंदगढ़, अर्जुन नगर और ओल्ड ज्वाहर नगर से होता हुआ पुनः मंदिर पहुंचा, जहां भव्य महाद्वीप दान के साथ कार्यक्रम का विश्राम हुआ। पूरे मार्ग में “हरि बोल-हरि बोल” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
रास्ते में मिंटू शर्मा ने अपने निवास स्थान पर महाराज जी की आरती कर पुष्प वर्षा की। वहीं विक्की गुप्ता प्रभु ने महाराज जी को दंडवत प्रणाम कर आरती की तथा जलपान की व्यवस्था की। नगर संकीर्तन के मार्ग में अनेक श्रद्धालुओं की ओर से विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाकर भक्तों की सेवा की गई।
नगर संकीर्तन में भाजपा नेता एवं पूर्व लोकसभा सांसद सुशील रिंकू, भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व कांग्रेस विधायक राजिंदर बेरी, शेखां बाजार प्रधान जसविंदर सचदेवा, एस्ट्रो राधिका नागपाल सहित अनेक धार्मिक एवं सामाजिक लोग शामिल हुए और ठाकुर जी का गुणगान किया।
इस अवसर पर यांकिल कोहली, समीर, विक्की, राधे शाम सेठ, केवल कृष्ण, गोवर्धन शर्मा, वासु सेठी, राजन शर्मा, आकाश मल्होत्रा, दीपक, विजय वरमानी, गौरक्ष दुआ, हर्ष शर्मा, राघव मल्होत्रा, पंकज मल्होत्रा, विशाल शर्मा, नरिंदर कालिया, अनुभव, रवि सेठी, साहिल, मिंटू भाखरी, विपुल सिसोदिया, विकी मेहरा, मिंटू शर्मा, कुलदीप मेहता, जतिंदर मोहन, अश्वनी अग्रवाल, रूपेश, गोबिंद शर्मा, प्रीति, अंचल, निशा, चंद्रा, पायल, सुप्रिया, पल्लवी, निधि खन्ना, लता शर्मा, रजनी, सोनम, पूजा, देवी दासी, अंजली, रानी, सोनम, कृतिका, तन्वी, देविका, सीमा, रजवंत कौर, मुल्तानी, नंदनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी भक्त संकीर्तन का आनंद लेते हुए प्रभु भक्ति में झूमते नजर आए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *