सर्व कल्याण वेलफेयर सोसाइटी की और से मोहल्ला इस्लामगंज में किया गया पौधारोपण

जालंधर 4 नवंबर (विष्णु) सर्व कल्याण वेलफेयर सोसाइटी की और से मोहल्ला इस्लामगंज में पौधारोपण किया गया।
जिसमें विधायक रमन अरोड़ा के बड़े भाई राज कुमार अरोड़ा व विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस दौरान राज कुमार अरोड़ा व राजन अरोड़ा ने सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपनी ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन देने के उपरांत इलाका निवासियों से कहा कि पौधरोपण के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य हैं। पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वहीं एक छोटा पौधा बड़ा पेड़ बन कर सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें आगे आना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इससे हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं। इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना होगा।
सुमेश आनंद ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं। शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें अपने जीवन से ज्यादा इसकी देखभाल की जरूरत है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज पेड़ों की कटाई होने से हमें कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं को झेलना पड़ रहा है।
इस मौके पर सोसाइटी के प्रधान सुमेश आनंद, भरत अरोड़ा, अजय आनंद, करण पाठक, नरेंद्र शर्मा, रोहित अरोड़ा, सिंटू प्रधान, राजीव चोपड़ा, अश्वनी कुमार, बिट्टू शर्मा, राजू व अन्य इलाका निवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *