

जालंधर 14 नवंबर (विष्णु) भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा के सभी मंडल कल दिन वीरवार समय 11 बजे को पंजाब सरकार के खिलाफ दिन प्रतिदिन हो रही गुंडागर्दी, निगम और प्रशासन द्वारा स्थानीय निकाय मामलों को लेकर हो रही अनदेखी, गंदा पानी, इलाके में सफाई व्यवस्था की अनदेखी, शहरवासी बीमारियों से जूझ रहें ,स्मार्ट सिटी के नाम पर केवल बातें और सडकों का बुरा हाल इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर लोगों के हितों की आवाज़ उठाने के लिए रोष स्वरूप धरना प्रदर्शन करेंगे।जिला भाजपा के सभी मंडलों के धरना स्थल जिसमे मंडल 1 का मक़सूदा चौंक,मंडल 2 का बाबा सोढ़ल चौंक,मंडल 3 का किशनपुरा चौंक,मंडल 4 का भगत सिंह चौंक,मंडल 5 का ढिलवा चौंक रामा मंडी,मंडल 6 का चुगिटी चौंक,मंडल 7 का शास्त्री मार्केट चौंक,मंडल 8 का कपूरथला चौंक,मंडल 9 का पन्नू विहार बस्ती पीरदाद,मंडल 10 का न्यू गौतम नगर बस्ती बावा खेल,
मंडल 11 का बबरीक चौंक,मंडल 12 का बस्ती शेख चिट्टा स्कूल चौंक,मंडल 13 का बस अड्डा चौंक गढ़ा रोड,मंडल 14 का दीप नगर कैंट,मंडल 15 का सौदामा विहार नज़दीक कुकी ढाब,मंडल 15 का मेन अड्डा धीना निर्धारित किए गए है।

