पंजाब के सभी हिन्दू मंदिरो की सुरक्षा यकीनी बनाए पंजाब सरकार-रोहित जोशी, लुधियाना में एक हिन्दू मंदिर 14 मूर्तियाँ को खंडित किए की घटना की शिव सेना बाल ठाकरे ने की कड़ी निंदा

जालंधर 29 फरवरी (विष्णु) पंजाब के लुधियाना में एक हिन्दू मंदिर पर तेज धार वाली हथियार से वार करके 14 मूर्तियाँ को खंडित किए की घटना की कड़ी निंदा करते हुए शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के प्रदेश कार्यकारी प्रधान रोहित जोशी ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार में हिन्दू समाज और हिन्दू मंदिर सुरक्षित नहीं है।रोहित जोशी ने कहा कि इसके साथ ही शरारती अनसरो द्वारा शिवलिंग को भी उखाड़ दिया गया है।उन्होंने कहा कि हमला कर  मूर्तियों के सिर और हाथ हिस्से तोड़ दिए गए।शिवलिंग को सब्बल से मारकर उखाड़ दिया गया था।इसके अलावा, पूजा सामग्रियों को भी बिखेर दिया गया था।गेट पर लगे ताले भी तोड़ दिए गए।जिससे हिन्दू समाज की भावनाओ का अपमान हुआ है,जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।जोशी ने बताया कि कुछ ही दिन पहले गोवंश का कटा सिर मिला था,जिसमें अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है।उन्होंने कहा कि पंजाब में मंदिरों पर हमले आम हो गई है।उन्होंने इस घटना को शिवरात्रि से पहले हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।उन्होंने कहा कहा कि हिन्दुओ की वोट लेने वाले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हिन्दू समाज और उनके मंदिरो की सुरक्षा करने में विफल साबित हो रहे है।इसके साथ ही जोशी ने प्रशासन पर कुम्भकर्ण की नींद में सोने का आरोप भी लगाया।जोशी ने दो टूक कहा कि आए दिन मंदिरों के सेवादारों,पुजारियों और मंदिरो हमले की घटनाएं हो रही हैं।लगातार इस तरह की घटनाएं करके कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि इस तरह के माहौल को देखकर ऐसा लगता है कि मान सरकार में पुलिस मंदिरों को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है।उन्होंने लुधियाना  मंदिर में हुए प्रकरण में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने व पंजाब के सभी हिन्दू मंदिरो की सुरक्षा यकीनी बनाने  की मांग की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *