



जालंधर 28 जुलाई (विष्णु) स्थानीय सैदा गेट के नजदीक स्थित चर्चित एक गेस्ट हाउस इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों आसपास के स्थानीय लोग इतना परेशान है कि गेस्ट हाउस के बाहर से आना-जाना दुश्वार हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह गेस्ट हाउस में सुबह से लेकर रात तक लड़के- लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है आसपास के लोगों ने कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत की लेकिन पुलिस प्रशासन की ढीली कार्य प्रणाली के चलते आए दिन लड़के लड़कियों का आने जाने से लोग परेशान हैं। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत गेस्ट हाउस मालिक से की गई लेकिन उन्होंने इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया। उधर विश्वसनीय सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार इस गेस्ट हाउस में स्कूल के नाबालिग लड़के लड़कियां आते हैं और दो-तीन घंटे का समय गेस्ट हाउस में बिता कर चले जाते हैं। आसपास के लोगों का यह भी कहना है कि इस गेस्ट हाउस में गलत काम करवाया जाता है ₹500 रुपए में दो घंटे तक का समय दिया जाता है ताकि नाबालिक स्कूल के लड़के लड़कियां मौज मस्ती कर सके। उधर मोहल्ला निवासियों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उक्त गेस्ट हाउस पर कार्रवाई की जाए।

![]()






