एकता बिहार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अवैध निर्माण रुकवाने हेतु निगम को शिकायत, हाई टेंशन बिजली के तारे के नीचे बनाया जा रहा है अवैध क्वार्टर

जालंधर 17 दिसंबर (विष्णु) जालंधर के मीठापुर चौक से सटे एकता विहार वेलफेयर सोसाइटी ने अपने ही एरिया में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर अवैध निर्माण पर कारवाई करने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार एक प्रॉपटी डीलर द्वारा एक प्लांट में क्वार्टर बनाया जा रहा है और हैरानी की बात यह है कि उक्त प्लाट के ऊपर से बिजली के हाई टेंशन तारे निकल रही है। एकता बिहार वेलफेयर सोसाइटी ने नगर निगम कमिश्नर को शिकायत देकर उक्त अवैध निर्माण पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। एकता बिहार वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि यह रिहायशी क्षेत्र है इस क्षेत्र में अवैध क्वार्टर बनाने पर प्रतिबंध है लेकिन एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा धड़ल्ले से अवैध क्वार्टर बनाकर लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। नगर निगम द्वारा जल्द से जल्द अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं की तो नगर निगम कमिश्नर का दफ्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *