



जालंधर 14 मई:- (विष्णु) पंजाब आबकारी विभाग द्वारा Punjab Excise Act 1914 और एक्साइज पॉलिसी 2026-27 के नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जालंधर मंडल के अंतर्गत आने वाले अमृतसर, कपूरथला और जालंधर शहर के दरियाई क्षेत्रों में संबंधित आबकारी इंस्पेक्टर लगातार अभियान चला रहे हैं। वहीं जालंधर शहर में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर भी लगातार नकेल कसी जा रही है। विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो भी शराब ग्रुप नियमों की अवहेलना करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
कुछ समय पहले जालंधर के बस्तियात क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ आबकारी इंस्पेक्टर Manjit Singh Dhindsa ने कार्रवाई की थी। वहीं आबकारी इंस्पेक्टर Simranjit Singh और Jashan Singh ने लंबा पिंड क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसा।
इसी क्रम में इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ढींडसा ने कुछ दिन पहले अवतार नगर ग्रुप को Punjab Excise Act 1914 के आदेश नंबर 1 की उल्लंघना करते हुए पकड़ा। मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई, जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर एक्साइज जालंधर मंडल Surendra Kumar Garg ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 14 मई 2026 को उक्त ग्रुप को पूरे एक दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए।
इंस्पेक्टर ढींडसा ने बताया कि उन्होंने डीसी एक्साइज जालंधर सुरेंद्र कुमार गर्ग, आईटीसी एक्साइज Navjit Singh और ईटीओ Jaspreet Singh के निर्देशों पर कार्य करते हुए अपने क्षेत्र में पूरी निगरानी बनाए रखी। उन्होंने कहा कि जहां भी एक्साइज एक्ट और एक्साइज पॉलिसी की उल्लंघना सामने आई, वहां तुरंत कार्रवाई कर उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया।
उन्होंने आगे कहा कि अवतार नगर ग्रुप मोहाली टाउन की ओर से लगभग दो-तीन दिन पहले नियमों की अवहेलना की गई थी। इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंपी गई, जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर एक्साइज ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रुप को एक दिन के लिए बंद कर दिया।
इंस्पेक्टर ढींडसा ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी केवल रिपोर्ट देने तक सीमित नहीं है। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए काफी मेहनत की है और उच्च अधिकारियों द्वारा मिले प्रोत्साहन के बाद वह कार्रवाई को प्रभावी बनाए रखने के लिए आज विशेष रूप से अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि विशेष निगरानी अवतार नगर ग्रुप पर रखी जा रही है ताकि बंदी वाले दिन कोई भी दुकान गुप्त रूप से न खोली जा सके और न ही किसी गलत तरीके से शराब की बिक्री हो सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।
![]()






