जालंधर में स्नैचरों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, 16 अगस्त (विष्णु)। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर में झपटमारी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 14 अगस्त को बाबा बालक नाथ मोड़, भगत सिंह कॉलोनी में एक व्यक्ति को तेजधार हथियार दिखाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।
पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, पीपीएस, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी, आईपीएस, एडीसीपी-1 अकरशी जैन, आईपीएस और एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा, आईपीएस की निगरानी में सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार तथा थाना डिवीजन नंबर-1 के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक 14 अगस्त को शिकायतकर्ता प्रिंस कुमार निवासी न्यू आनंद नगर ने बताया था कि वह अपनी कार का टायर बदलवाने के बाद पैदल घर जा रहा था। बाबा बालक नाथ मोड़ के पास चार मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे रोककर तेजधार हथियार दिखाया और उसका आसमानी रंग का ओप्पो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-1 में एफआईआर नंबर 261, दिनांक 14 अगस्त 2026 को बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान 15 अगस्त को पुलिस टीम ने कालिया कॉलोनी नहर पुल रोड के पास कार्रवाई करते हुए सुहैल खान, अभिषेक उर्फ गंजा और रिशव यादव को काबू कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से शिकायतकर्ता का ओप्पो मोबाइल फोन तथा एक अन्य नीले रंग का एटीएंडटी मोबाइल फोन बरामद किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर PB-08-FU-2053 की तलाशी ली तो पारदर्शी पॉलीथिन में छिपाकर रखी गई 30 नशीली गोलियां भी बरामद हुईं। इस बरामदगी के संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत भी कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के एक नाबालिग साथी को भी काबू किया, जिसके पास से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर PB-08-CU-9817 बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
सुहैल खान पुत्र मंज़र खान, निवासी गांव भगतपुर, थाना शेरशाह, बिहार; वर्तमान निवासी लांबड़ा पिंड, जालंधर।
अभिषेक उर्फ गंजा पुत्र मंगत राम, निवासी संगला सोहल कॉलोनी, जालंधर।
रिशव यादव पुत्र पवन यादव, निवासी विरयाना, जगदंबा स्टोर के पास, जालंधर।
एक नाबालिग आरोपी।
बरामदगी
दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें
दो मोबाइल फोन
30 नशीली गोलियां
वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार की भूमिका की भी जांच जारी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *