


जालंधर। 120 फीट रोड स्थित बाबू जगजीवन राम चौक के पास नशीली गोलियां बेचने से संबंधित वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने त्वरित कार्रवाई की है।
एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया, पीपीएस ने बताया कि मामले में थाना डिवीजन नंबर-5 और थाना बस्ती बावा खेल में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे से संबंधित गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
![]()
