


अमृतसर, 23 अगस्त: पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में हथियार तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन और 10 जिंदा 9 एमएम कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी सीमा पार से हथियारों की खेप मंगवाकर पंजाब में आगे अन्य लोगों को सप्लाई करते थे।
मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और आरोपियों के आगे-पीछे के संबंधों की जांच कर रही है।
पंजाब पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने और राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
![]()
