श्री रघुनंदन सेवा समिति ला रही बालाजी महाराज के 11 नए स्वरूप, 9 अक्टूबर को होगा भव्य स्वागत

जालंधर, 8 अक्टूबर (विष्णु): श्री रघुनंदन सेवा समिति की ओर से बालाजी महाराज के 11 नए सुंदर स्वरूप पानीपत से जालंधर लाए जा रहे हैं। इस संबंध में समिति की ओर से नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा को विशेष निमंत्रण पत्र भेंट किया गया।

इस अवसर पर राजन शर्मा ने कहा कि नौजवान एकता ग्रुप के सभी साथी इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धापूर्वक शामिल होंगे। उन्होंने श्री रघुनंदन सेवा समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस धार्मिक आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समिति के अनुसार बालाजी महाराज के 11 नए स्वरूप 9 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे पानीपत से जालंधर पहुंचेंगे। इन स्वरूपों का आगमन गुलाब देवी रोड के नजदीक अमर नगर, जालंधर में होगा। समिति की ओर से सभी भक्तजनों से इस धार्मिक आयोजन में पहुंचकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

समिति ने बताया कि जिन भक्तजनों को अपने घर में बालाजी महाराज की फेरी करवानी है, वे समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क सूत्र:
जोत (प्रधान): 87290-94496
अंकित पंडवाल (चेयरमैन)
अंश अरोड़ा, राहुल, होनी: 85200-29300

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *