नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी

जालंधर 28 अक्टूबर (विष्णु) आगामी नगर निगम चुनावों हेतु आम आदमी पार्टी चुनाव की तैयारियां में जुट गई हैं। इसी कड़ी में सेंट्रल हल्के में पड़ते गुरु नानक पुरा वेस्ट के भारत नगर के वार्ड नम्बर 16 में मनमोहन सिंह (राजू) के द्वारा खोले गए पार्टी के नए ऑफिस का उद्घाटन सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा एवं सांसद सुशील कुमार रिंकू की धर्मपत्नी सुनीता रिंकू ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके अपने संबोधन में सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि हर वार्ड में दफ्तर खोलने का मकसद संगठन को मजबूत करना है। पार्टी निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी। स.भगवंत सिंह मान सरकार ने अपने कार्यकाल में ही विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है, जिससे आगामी निकाय चुनावों में भी जनता अपना पूर्ण समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकहित नीतियों के कारण ही आज सैकड़ों लोग आप पार्टी से जुड़ रहे हैं।
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि निगम चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा विकास का है और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर शत प्रतिशत खरा उतरेगी।इस मौके पर मनमोहन सिंह (राजू), जॉज सोनी, अतिन अग्निहोत्री, दीना नाथ प्रधान, शुभम, सुमित, पांडे , मनीष कुमार, जतिन, मुकेश वर्मा, राकेश, संजीव, मनी, संजय, प्रदीप सिंह, विक्की, सिमरत पाल, दविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, तरसेम थापा, अशोक सभ्रवाल, किशन लाल, मंजीत सिंह, जसजित सिंह चोपड़ा, हरीश मल्होत्रा इत्यादि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे‌।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *